द इंडियन व्यू

बाबर आजम का धमाकेदार कमबैक: 783 दिन बाद टी20 शतक, आखिरी गेंद पर पूरी की सेंचुरी

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में शतक जड़ 783 दिनों के सूखे को आखिरकार खत्म किया। बाबर आजम के बल्ले से 2 साल बाद यह शतक पेशावर जालमी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच के दौरान आया। बाबर आजम ने पूरे 20 ओवर…

Ragwendra P Singh
April 20, 2026
4 min read
बाबर आजम का धमाकेदार कमबैक: 783 दिन बाद टी20 शतक, आखिरी गेंद पर पूरी की सेंचुरी

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में शतक जड़ 783 दिनों के सूखे को आखिरकार खत्म किया। बाबर आजम के बल्ले से 2 साल बाद यह शतक पेशावर जालमी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच के दौरान आया। बाबर आजम ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की।

पारी की आखिरी गेंद पर उन्हें शतक पूरा करने के लिए दो रनों की दरकार थी, ऑन ड्राइव खेलते हुए बाबर ने रिस्की डबल लिया।

इस चक्कर में वह रन आउट भी हो सकते थे, मगर उन्होंने डाइव लगाकर ना सिर्फ खुद को रन आउट होने से बचाया, बल्कि शतक भी पूरा किया। बाबर आजम का यह टी20 क्रिकेट में 12वां शतक है। फरवरी 2024 के बाद यह बाबर आजम का टी20 क्रिकेट में पहला शतक है। वह क्रिस गेल (22) के बाद ऑल-टाइम टी-20 सेंचुरी लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

© AFP

गेल और बाबर के बीच अब 10 टी20 शतक का अंतर है। बाबर आजम का यह पीएसएल में तीसरा शतक है। उन्होंने यह तीनों शतक पेशावर जालमी के लिए लगाए।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ यह उनका दूसरा शतक है। 52 गेंदों में खेली गई यह पारी उनके टी20 करियर की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी भी थी। उनका सबसे तेज शतक 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में आया था, जब उन्होंने 59 गेंदों में 122 रन बनाए थे।

हालांकि, कराची में बाबर की पारी की सबसे खास बात विकेटों के बीच उनकी दौड़ थी, उन्होंने सिर्फ छह चौके और चार छक्के लगाए, बाकी 52 रन 42 गेंदों पर सिंगल और डबल से आए। इस पारी में सिर्फ एक डॉट बॉल थी, जो 14वें ओवर की आखिरी गेंद थी, जो अल्जारी जोसेफ की बाउंसर थी। बाबर आजम की इस पारी के दम पर पेशावर जालमी ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रन बोर्ड पर लगाए। इसके बाद उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 137 रनों पर ढेर कर 118 रनों से मैच को अपने नाम किया।

बाबर आजम ने अपने इस शतक को लेकर कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि यह पहले हालात के हिसाब से ढलने के बारे में है। उसके बाद, पहला विकेट गिरने के बाद, मैंने और मेरे पार्टनर (मेंडिस) ने एक पार्टनरशिप बनाई।

शुक्र है, वह हावी रहा, और मैं पारी को आगे बढ़ाने और पार्टनरशिप को जारी रखने की कोशिश कर रहा था क्योंकि वह बहुत अच्छा खेल रहा था। उसके आउट होने के बाद, मैंने थोड़ा आगे बढ़कर ज्यादा कंट्रोल करने की कोशिश की।

प्लान सिंपल था - हमारे दिमाग में कुछ खास बॉलर थे जिन्हें टारगेट करना था। (वे खास तौर पर किन बॉलर को टारगेट कर रहे थे) देखिए, उनका मेन फास्ट बॉलर अच्छी बॉलिंग कर रहा था, और पेसरों को थोड़ी मदद मिल रही थी। लेकिन हमारा प्लान स्पिनरों का ज्यादा इस्तेमाल करना था। और आखिर में, मुझे लगता है कि आखिरी पांच ओवर हमारे लिए बहुत अच्छे गए।

(जब उन्होंने अपना शतक पूरा किया तो उनके इमोशन के बारे में) इमोशन निश्चित रूप से बहुत ज्यादा थे। सबसे पहले, अल्लाह का शुक्रिया। मुझे अपने परिवार और दोस्तों का सपोर्ट और दुआएं भी याद हैं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं, अपने खेल का मजा ले रहा हूं, और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं। एक समय तो मुझे लगा कि मैं रन आउट हो गया हूं, लेकिन मेरे पार्टनर ने मुझे रिलैक्स करने को कहा - और शुक्र है, सब ठीक हो गया।

जब हमने पहले 10 ओवर खेले, तो ड्रिंक्स ब्रेक था। उस समय, हमने बात की कि अगर हममें से कोई डीप बैटिंग कर सके, तो हम आसानी से 240 के आसपास पहुँच सकते हैं क्योंकि पिच बहुत अच्छी थी। अगर कोई सेट बैटर आखिर तक चलता है और बाद में तेज़ी पकड़ता है, तो टोटल बिल्कुल अलग लेवल पर जा सकता है। मुझे लगता है कि आज ठीक यही हुआ, और हमने बहुत अच्छा टोटल बनाया।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।