बांग्लादेश क्रिकेट में नई शुरुआत, तमीम इकबाल चुने गए बीसीबी अध्यक्ष
तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने बीसीबी अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर चुने गए बांग्लादेश के सबसे सबसे युवा उम्मीदवार हैं। तमीम फिलहाल 37 साल के…

तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने बीसीबी अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर चुने गए बांग्लादेश के सबसे सबसे युवा उम्मीदवार हैं।
तमीम फिलहाल 37 साल के हैं। वह चार साल तक क्रिकेट प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह बीसीबी के 21वें अध्यक्ष बने हैं। ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में चुनाव हुए। तमीम को 75 सदस्यों में से 73 मत मिले। तमीम पिछले दो महीनों से तदर्थ समिति के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे।
अमीनुल इस्लाम बुलबुल को अप्रैल में बीसीबी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद नए चुनाव होने तक बोर्ड के दैनिक कामकाज को चलाने के लिए 11 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया था। बुलबुल को मुख्य रूप से टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए विवाद के कारण हटाया गया। बांग्लादेश ने राष्ट्रीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी।

तमीम इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल तक एक्टिव रहे। उन्होंने 70 टेस्ट और 243 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें क्रमश: 5134, 8357 और 1758 रन बनाए। उन्होंने आखिरी इंटरनेशल मैच सितंबर 2023 में खेला।
रिपोर्ट के अनुसार, तमीम ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा, ''संगठन में बहुत सी कमियां हैं। अगर हम सभी (संवैधानिक सुधार के बारे में) एकमत होते हैं तो हम अगली वार्षिक आम बैठक में उन पर चर्चा करेंगे। यह 12 या 13 लोगों के बोर्ड जैसा नहीं है जहां एक व्यक्ति कुछ कहता है और उस पर अमल कर लिया जाता है।
हमें 1972 के काउंसलर से डील करना है। इसलिए उनकी भी सहमत जरूरी होगी। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट की बेहतरी के लिए अगर किसी संवैधानिक बदलाव की जरूरत होगी तो हम जरूर उन पर चर्चा करेंगे और विचार करेंगे।''
उन्होंने आगे कहा, ''यह मेरे लिए बहुत नया है क्योंकि मुझे अभी भी सभी लोगों से मिलना-जुलना पड़ता है। हो सकता है कि मैं उनमें से आधे से ज्यादा लोगों को नहीं जानता। मैं उनसे पहली बार मिला हूं। इसलिए हमें थोड़ा समय दें, चर्चा करने दें और फिर हम पता लगाएंगे कि कहां सुधार की जरूरत है।
मुझे उम्मीद है कि हम जितना हो सके पारदर्शी रहेंगे। क्योंकि मुझे यकीन है कि मैं नहीं चाहता कि मेरे बोर्ड का कोई भी सदस्य ऐसा कुछ करे जिससे हम विवाद में घिर जाएं।'' बता दें कि इस साल की शुरुआत में मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ करार होने के बावजूद आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारत के साथ टकराव के कारण बीसीबी सुर्खियों में था।
तमीम उन लोगों में थे, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से टकराव नहीं लेने की सलाह दी थी। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को आईपीएल से हटाने के बाद बीसीबी ने कड़ा रुख अपनाते हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम भेजना से इनकार कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
