बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तीन अनुभवी विशेषज्ञों को नियुक्त किया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पूर्व प्रमुख एलेक्स मार्शल को अपने संचालन की देखरेख के लिए एक साल के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्ति की है। उनके अलावा दो और नियुक्तियां की हैं। साभार :…
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के पूर्व प्रमुख एलेक्स मार्शल को अपने संचालन की देखरेख के लिए एक साल के लिए सलाहकार के रूप में नियुक्ति की है। उनके अलावा दो और नियुक्तियां की हैं।

जूलियन वुड को तीन महीने के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाजी कोच बनाया गया है जबकि टोनी हेमिंग दो साल के लिए पिच प्रबंधन के प्रमुख का पद संभालेंगे और सब अंतरराष्ट्रीय स्थलों और क्यूरेटर के प्रभारी होंगे।
ये फैसला शनिवार को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड सदस्यों की बैठक के दौरान लिए गए। वुड पावर-हिटिंग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ काम किया है। मार्शल पिछले वर्ष सितंबर तक आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के महाप्रबंधक थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
