द इंडियन व्यू

बस एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली रखती है दिल और हड्डियों का पूरा ख्याल

नई दिल्ली। मानव शरीर है तो समस्याओं का आना-जाना तो लगा रहेगा। लेकिन प्रकृति ने हमें कई तोहफे दिए हैं, जिनका सेवन करके या अमल में लाकर हम स्वस्थ चित्त और प्रसन्न रह सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत…

Ragwendra P Singh
May 15, 2025
2 min read
बस एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली रखती है दिल और हड्डियों का पूरा ख्याल

नई दिल्ली। मानव शरीर है तो समस्याओं का आना-जाना तो लगा रहेगा। लेकिन प्रकृति ने हमें कई तोहफे दिए हैं, जिनका सेवन करके या अमल में लाकर हम स्वस्थ चित्त और प्रसन्न रह सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और न ही ज्यादा आडंबर की। बस सुबह-सुबह खानी है आपको एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली। यह शरीर के लगभग हर अंग के लिए फायदेमंद है।

कहते हैं, ‘पेट साफ तो हर रोग दफा’ मगर अनियमित दिनचर्या और अनहेल्दी खाने न तो पेट को साफ होने देते हैं और न ही रोग दफा होते हैं। ऐसे में फाइबर से भरपूर अंकुरित मूंगफली का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लिहाजा, कब्ज, अपच और वात जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। आयुर्वेद भी अंकुरित मूंगफली को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानता है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट में प्रकाशित एक शोध लेख के अनुसार मूंगफली और अंकुरित मूंगफली दोनों ही बेहद फायदेमंद होते हैं।

पेट ही नहीं बल्कि दिल के लिए भी अंकुरित मूंगफली फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर के साथ ही पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है, ऐसे में दिल ठीक से काम करता है और आपकी सुनता है।

खानपान को लेकर मधुमेह के रोगियों को काफी सचेत रहना पड़ता है। लेकिन मूंगफली के सेवन से पहले उन्हें सोचना नहीं पड़ता। उनके लिए अंकुरित मूंगफली बेहद लाभदायक है। खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अंकुरित मूंगफली में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो नियंत्रित करने में मदद करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंगफली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अंकुरित मूंगफली का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां लोहे सी मजबूत बनती हैं। जोड़ों के दर्द, झनझनाहट के साथ ही कमजोरी को दूर भगाने में भी यह फायदेमंद होती है।

जिम में घंटों पसीना बहाने और खान-पान के बाद भी वजन का बढ़ना नहीं रुक रहा है, तो अंकुरित मूंगफली खाना चाहिए। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है, जो आपके मोटापे की समस्या से निजात दिलाता है।

अंकुरित मूंगफली में प्रचुर मात्रा में फॉलेट और विटामिन बी भी पाई जाती है, जो बालों से संबंधित समस्या को कम करते हैं। बाल बढ़ाने में मदद करने के साथ ही यह बालों को मजबूती भी देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की आज 166वीं जयंती

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : भारत की पहली दवा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के संस्थापक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 166वीं जयंती आज मनाई जा रही है। उनका जन्म 2 अगस्त…

आसमान का सीना चीरने वाले राइट बंधु

मानव जाति ने सदियों से पक्षियों की तरह खुले आसमान में उड़ने का सपना देखा था। इस असंभव से प्रतीत होने वाले सपने को दो भाइयों की जिद और वैज्ञानिक सोच ने सच कर दिखाया। 22 मई 1906 उड्डयन विज्ञान (Aviation Science) के इतिहास…

पिज्जा के बदले 10,000 बिटकॉइन: एक ऐसा ऐतिहासिक लेन-देन जिसने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में ला दी क्रांति

आज जब भी हम डिजिटल मुद्राओं (क्रिप्टोकरेंसी) की बात करते हैं, तो अरबों डॉलर के बाजार का चित्र सामने आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे महंगी और प्रसिद्ध आभासी मुद्रा 'बिटकॉइन' (Bitcoin) का पहला वास्तविक…

भारत रत्न डी के कर्वे की जयंती पर उनसे जुड़ी खास बातें

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने यह बात पूरी तरह साफ थी कि स्वाधीनता का असली मकसद तभी पूरा होगा जब समाज हर लिहाज से जागरूक होगा। जागरूकता के इस एजंडे में पहले दिन से सबसे बड़ा मुद्दा रहा महिलाओं…