बस्ती : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत
बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई…

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला नगर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के नेशनल हाईवे का है। बताया जा रहा है कि राजस्थान नंबर (आरजे18जीबी5710) का ट्रक बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने लेन बदलने की कोशिश की, तभी अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही कार की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
