बलिया में तेरहवीं से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सिवन राय का टोला गांव में बुधवार की रात्रि लगभग डेढ़ बजे तेरहवीं से लौट रहे युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह एसपी ओमवीर सिंह ने…

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सिवन राय का टोला गांव में बुधवार की रात्रि लगभग डेढ़ बजे तेरहवीं से लौट रहे युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
गुरुवार की सुबह एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरिक्षण कर हमलावरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित सिवन राय का टोला के रहने वाले गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव गांव में ही तेरहवीं में गया था। कार्यक्रम से वापस आ रहा था तो रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के बीच कहा सुनी हो गयी। सभी पंद्रह से सत्रह साल के बताए जा रहे हैं। जिनमें कुछ किशोरों द्वारा गोलू यादव को चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस की फील्ड युनिट द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मृत युवक के परिजनों से तहरीर मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ हमलावरों की पहचान भी की है। जिसके आधार मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटना में शामिल अन्य की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। लोगों को समझा बुझा कर शान्त करा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
