बढ़ती उम्र, निखरता खेल : विराट कोहली के नए स्वर्णिम साल
यह सच है कि विराट कोहली के लिए उम्र सिर्फ कैलेंडर पर लिखा एक अंक भर लगती है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बढ़ती उम्र ने उनके खेल को धीमा करने के बजाय मानो और तराश दिया है। आम तौर पर 35 की दहलीज पार करते ही बल्लेबाजों के…

यह सच है कि विराट कोहली के लिए उम्र सिर्फ कैलेंडर पर लिखा एक अंक भर लगती है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बढ़ती उम्र ने उनके खेल को धीमा करने के बजाय मानो और तराश दिया है।
आम तौर पर 35 की दहलीज पार करते ही बल्लेबाजों के रिफ्लेक्स सुस्त पड़ने लगते हैं और उनके प्रदर्शन में गिरावट साफ नज़र आती है, पर कोहली इस नियम के उलट खड़े दिखते हैं।
जिस दौर में ज्यादातर खिलाड़ी अपनी चुस्ती खोने लगते हैं, उसी उम्र में कोहली अपनी फुर्ती से युवा खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। आंकड़े भी यही कहानी कहते हैं—35 के बाद वनडे में सबसे ऊँचे औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल उनके नाम है।

और यह कोई संयोग नहीं; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज़ में उनके लगातार दो शतक इस बात का ताज़ा सबूत हैं। उम्र जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कोहली का खेल उतना ही चमक रहा है—मानो उनका दूसरा पीक अब शुरू हुआ हो।
35 साल की उम्र के बाद ओडीआई में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने 35 वर्ष पूरे करने के बाद अब तक 19 ओडीआई मैच खेले हैं जिनमें 60.43 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े हैं। कोहली के पूरे ओडीआई करियर की बात करें तो उनका औसत 58.20 का है।
35 वर्ष की उम्र के बाद खेले वनडे मैचों में सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस दौरान 71 वनडे मैच खेले और उनका औसत 57.49 का रहा। इस दौरान उन्होंने वनडे में 11 शतक भी जड़े।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं। उन्होंने 35 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद 21 ओडीआई खेले। इनमें उनका औसत 56.55 का रहा। इस दौरान उन्होंने 5 शतक भी जड़े।
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र के बाद 40 ओडीआई खेले। इस दौरान उन्होंने 54.25 के औसत से रन बनाए और 5 शतक भी जड़े।
पाकिस्तान के जहीर अब्बास इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र पूरी करने के बाद 33 ओडीआई खेले। इनमें उन्होंने 52.07 के औसत से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 35 साल की उम्र पूरी करने के बाद 46 ओडीआई खेले। इस दौरान उन्होंने 49.19 के औसत से रन बनाए और 7 शतक जड़े।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
