बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार
अमेठी : अमेठी जिले के एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग के द्वारा 11 वर्षीय नाबालिक बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में…

अमेठी : अमेठी जिले के एक गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग के द्वारा 11 वर्षीय नाबालिक बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
यह वायरल वीडियो अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीपुर दुल्हिनपुर गांव का बताया जा रहा है। अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग की पहचान रामसेवक पुत्र बदलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिक लड़का भी उसी के गांव का ही रहने वाला है। जब वह रविवार को किसी काम से बुजुर्ग के घर गया था तभी मौका पाकर बुजुर्ग व्यक्ति ने नाबालिक लड़के के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया। बुजुर्ग जब नाबालिक लड़के के साथ अश्लील हरकत कर रहा था तभी दूर बैठे किसी व्यक्ति के द्वारा पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जैसे ही इस बात की जानकारी बच्चे के परिजनों को लगी। तत्काल लड़के की मां ने थाना रामगंज पहुंचकर आरोपित बुजुर्ग के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई।
सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित लड़के की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपित 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
