बच्ची से दुष्कर्म में एक लाख का इनामी मुठभेड़ मारा गया
लखनऊ : आलमबाग थाना क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक लाख का इनामी बदमाश की गुरुवार देर रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गंभीर रूप से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,…

लखनऊ : आलमबाग थाना क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक लाख का इनामी बदमाश की गुरुवार देर रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गंभीर रूप से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई हैं।
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि आलमबाग थाना में पांच जून को दम्पति ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामला दर्ज कर पांच टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी के जरिए आरोपित की पहचान ऐशबाग में रहने वाला दीपक वर्मा के रूप में हुई। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुरुवार की रात को सूचना मिली कि आरोपी कही भागने की फिराक में है। आलमबाग पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
डीसीपी ने बताया कि आरोपित रेलवे वेंडर हैं, जो पानी बेचता और पार्ट टाईम जागरण में झांकी का काम करता था। उस पर एक पुराने मामले में मुकदमा भी दर्ज था।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
