बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनानी होगी : मिथुन चक्रवर्ती
आसनसोल : बंगाल को किसी भी कीमत पर बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए शरीर में खून की आखिरी बूंद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी सनातनियों को एकजुट होकर राज्य में भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनानी होगी।शनिवार…

आसनसोल : बंगाल को किसी भी कीमत पर बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए शरीर में खून की आखिरी बूंद तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी सनातनियों को एकजुट होकर राज्य में भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनानी होगी।शनिवार अपराह्रन बालीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी के आलडी मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस दाैरान आसनसोल (दक्षिण) से विधायक अग्निमित्रा पाल, कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार, पार्टी के जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्या, फायर ब्रांड हिन्दी भाषी नेता कृष्णा प्रसाद सहित पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान पार्टी की स्थानीय इकाई की ओर से मिथुन चक्रवर्ती को सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर निर्मम अत्याचार की घटनाएं दिल दुखाने वाली है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। एक समय कश्मीर से वहां के हिन्दुओं-ब्राह्मणों को भगा दिया गया। बंगाल में भी वैसी ही स्थिति का सामना यहां के हिन्दू कर रहे हैं। लेकिन, किसी भी कीमत में बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा। सभी को मनभेद खत्म कर भाजपा को मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा। सभी हिन्दुओं और सनातनियों को अब एकजुट होने की जरूरत है।
उन्होंने दूसरे राजनीतिक दलों के हिन्दू नेताओं-कार्यकर्ताओं से अपील की कि समय रहते अगर वे सभी नहीं चेते तो आने वाले समय में परिस्थिति विकट हो सकती है। इसके लिए बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार की जरूरत है, जो घुसपैठियों पर लगाम कसकर सोनार बांग्ला बना सके। क्योंकि, सनातनियों की रक्षा केवल मात्र भाजपा ही कर सकती है।
बालीवुड अभिनेता ने सभा में मौजूद भारी भीड़ से आह्वान किया कि उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि एक भी वोट कहीं भी दूसरी तरफ नहीं जाए। लक्खी भंडार का पैसा भले ही ले लें, लेकिन वोट भाजपा को ही दें। वैसे भी लक्खी भंडार का पैसा आम जनता का ही है। भ्रष्टाचारियों द्वारा बनाए गए शीशमहल को खत्म करने के लिए हम गरीबों को मिलकर संघर्ष करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
