द इंडियन व्यू

फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन में किया कमाल

कनाडा के स्टार टेनिस खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने अपने करियर के एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन 2025 के चौथे दौर में जगह बनाई। साभार : गूगल शनिवार…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
1 min read
फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन में किया कमाल

कनाडा के स्टार टेनिस खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने अपने करियर के एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर यूएस ओपन 2025 के चौथे दौर में जगह बनाई।

साभार : गूगल

शनिवार रात खेले गये मुकाबले में 25 वर्षीय ने फेलिक्स ऑगर अलियासेम ने ज्वेरेव को 4-6, 7-6(7), 6-4, 6-4 से हराने के लिए आक्रामक मास्टरक्लास का प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 फ़ोरहैंड सहित 50 विनर्स के साथ जीत हासिल की।

27वें स्थान पर काबिज ऑगर-अलियासेम ने अब तक शीर्ष पांच प्रतिद्वंदी के खिलाफ अपनी पहली ग्रैंड स्लैम जीत हासिल की है। वह अपने पिछले 11 प्रयासों में केवल दो बार किसी स्लैम के अंतिम 16 में पहुंचे हैं और क्वार्टर फाइनल में उनका सामना 15वीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव से होगा।

मैच के बाद अलियासेम ने कहा, “यह अच्छा लग रहा है। काम अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आज रात सब कुछ बहुत अच्छी तरह से हुआ।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।