द इंडियन व्यू

फुटबॉल विश्व कप 2026 ब्राज़ील के लिए सुनहरा मौका: काफू

मैड्रिड : ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर काफू का मानना है कि 2026 फुटबॉल विश्व कप ब्राज़ील के लिए 24 साल बाद फिर से चैंपियन बनने का सबसे सही समय है। काफू, जिन्होंने 2002 में टीम की कप्तानी करते हुए ब्राज़ील को उसका पांचवां…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
2 min read
फुटबॉल विश्व कप 2026 ब्राज़ील के लिए सुनहरा मौका: काफू

मैड्रिड : ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर काफू का मानना है कि 2026 फुटबॉल विश्व कप ब्राज़ील के लिए 24 साल बाद फिर से चैंपियन बनने का सबसे सही समय है।

 

काफू, जिन्होंने 2002 में टीम की कप्तानी करते हुए ब्राज़ील को उसका पांचवां विश्व खिताब दिलाया था, ने कहा कि मौजूदा टीम में संतुलन और अनुभव दोनों मौजूद हैं। उन्होंने 1994 में भी विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहते हुए देश को गौरव दिलाया था।

 

लॉरेंस अवॉर्ड्स समारोह में उन्होंने पत्रकारों से कहा, “पिछले खिताब के 24 साल बाद, यह ब्राज़ील के लिए बिल्कुल सही मौका है।”

 

काफू ने टीम के कोच कार्लो अंचेलोटी की सराहना करते हुए उन्हें लगातार जीत दिलाने वाला कोच बताया। उनके अनुसार, टीम का आक्रमण और मिडफील्ड पहले से मजबूत है, इसलिए इस बार रक्षापंक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

काफू ने स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर पर भरोसा जताते हुए कहा कि विश्व कप किसी भी खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मंच होता है।

 

19 वर्षीय एंड्रिक को लेकर काफू ने कहा कि फ्रांस के क्लब लियोन में खेलने से उन्हें काफी फायदा मिला है और वह ब्राज़ील के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

 

2026 फुटबॉल विश्व कप का आयोजन अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में किया जाएगा। ब्राज़ील को इस टूर्नामेंट का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है, जबकि स्पेन भी मजबूत चुनौती पेश करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।