फुटबॉल फैंस में नाराजगी, फीफा का तर्क-‘अमेरिकी कानून और बाजार तय करते हैं कीमत
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने विश्व कप 2026 के टिकटों की बढ़ती कीमतों का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक फुटबॉल संस्था अमेरिकी कानूनों का लाभ उठाने के लिए बाध्य है, जो टिकटों को मूल कीमत से कई गुना अधिक पर पुनः बेचने…

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने विश्व कप 2026 के टिकटों की बढ़ती कीमतों का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक फुटबॉल संस्था अमेरिकी कानूनों का लाभ उठाने के लिए बाध्य है, जो टिकटों को मूल कीमत से कई गुना अधिक पर पुनः बेचने की अनुमति देते हैं।
विश्व कप टिकटों की कीमतों को लेकर फीफा की तीखी आलोचना हो रही है। प्रशंसक संगठन ‘फुटबॉल सपोर्टर्स यूरोप’ (एफएसई) ने इस मूल्य निर्धारण को “अत्यधिक” और “विश्वासघात” बताया। एफएसई ने मार्च में यूरोपीय आयोग में फीफा के खिलाफ “अत्यधिक टिकट कीमतों” को लेकर मुकदमा भी दायर किया था।
फीफा के आधिकारिक पुनर्विक्रय मंच ‘फीफा मार्केटप्लेस’ पर पिछले सप्ताह 19 जुलाई को न्यूयॉर्क में होने वाले फाइनल के चार टिकटों की कीमत 20 लाख डॉलर से अधिक प्रति टिकट बताई गई थी। मिल्केन संस्थान ग्लोबल सम्मेलन में बोलते हुए इन्फैंटिनो ने कहा कि इतनी ऊंची कीमतें विश्व कप देखने की भारी मांग को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा, “अगर कुछ लोग फाइनल के टिकट 20 लाख डॉलर में बेचने के लिए डालते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि टिकट की असली कीमत इतनी है, और यह भी जरूरी नहीं कि कोई उन्हें खरीदे।” इन्फैंटिनो ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर कोई 20 लाख डॉलर में टिकट खरीदता है, तो मैं खुद उसे हॉट डॉग और कोक दूंगा, ताकि उसका अनुभव शानदार रहे।”
प्रशंसक समूहों ने 2022 कतर विश्व कप और 2026 विश्व कप के टिकटों की कीमतों की तुलना करते हुए भारी अंतर पर सवाल उठाए हैं। 2022 में फाइनल का सबसे महंगा टिकट लगभग 1600 डॉलर था, जबकि 2026 में इसकी मूल कीमत करीब 11,000 डॉलर तक पहुंच गई है।
इन्फैंटिनो ने इन कीमतों को उचित ठहराते हुए कहा कि यह बाजार की स्थिति के अनुरूप है। उन्होंने कहा, “हमें बाजार के हिसाब से चलना होता है। अमेरिका में टिकटों का पुनर्विक्रय भी अनुमति प्राप्त है, इसलिए अगर हम कीमत कम रखेंगे तो वे बाद में अधिक कीमत पर बिकेंगे।”
उन्होंने बताया कि 2026 विश्व कप के लिए 50 करोड़ से अधिक टिकट आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 2018 और 2022 विश्व कप के लिए कुल मिलाकर 5 करोड़ से भी कम आवेदन आए थे।
इन्फैंटिनो ने यह भी कहा कि ग्रुप चरण के लगभग 25 प्रतिशत टिकटों की कीमत 300 डॉलर से कम रखी गई है। उन्होंने कहा, “अमेरिका में आप किसी कॉलेज खेल को भी 300 डॉलर से कम में नहीं देख सकते, और यह तो विश्व कप है।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
