द इंडियन व्यू

फुटबॉल का महाकुंभ केरल में : नवंबर में मेस्सी के साथ आएगी अर्जेंटीना टीम

केरल के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने पुष्टि की कि फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी सहित अर्जेंटीना टीम नवंबर में केरल में दोस्ताना मैच खेलने आयेगी। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने घोषणा की कि मैनेजर लियोनेल स्कालोनी की अर्जेंटीना…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read
फुटबॉल का महाकुंभ केरल में : नवंबर में मेस्सी के साथ आएगी अर्जेंटीना टीम

केरल के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने पुष्टि की कि फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी सहित अर्जेंटीना टीम नवंबर में केरल में दोस्ताना मैच खेलने आयेगी। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने घोषणा की कि मैनेजर लियोनेल स्कालोनी की अर्जेंटीना टीम अंगोला के लुआंडा और केरल में दोस्ताना मैच खेलेगी।

साभार : गूगल

केरल के खेलमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि केरल ने एएफए से मैच इस साल अक्टूबर या नवंबर में खेलने का अनुरोध किया था। उन्होंने बोला,‘‘ पहले एएफए 2026 में ये मैच खेलना चाहता था। हमने उनसे अनुरोध किया कि केरल में मैच इसी साल खेले। एएफए ने इसकी पुष्टि कर दी है। हम 2022 विश्व कप विजेता अर्जेंटीना टीम को यहां लाना चाहते थे।’’

उन्होंने बोला ,‘‘अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को केरल लाने के लिये काफी मेहनत की गई है। हमने बाकी बंदोबस्त पर काम शुरू कर दिया है और जल्दी ही मुख्यमंत्री से इसके ब्यौरे पर बात करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों फुटबॉलप्रेमियों को इस मैच का बेताबी से इंतजार है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा इरादा प्रशंसकों को मेस्सी को केरल में खेलते देखने का मौका देने का है।’’

उन्होंने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है और सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विरोधी टीम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ हम फीफा की शीर्ष 50 में से एक टीम चुनेंगे। कई टीमों ने हमसे संपर्क किया है। ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम भी आना चाहती है और हमारा उनके साथ खेल आदान प्रदान का करार भी है। तीन चार और टीमों ने भी संपर्क किया है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।