फीफा वर्ल्ड कप में छाए भारतीय मूल के सरप्रीत सिंह, न्यूजीलैंड के लिए रच दिया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से खेल रहे सरप्रीत सिंह सुर्खियों में छा गए हैं। वह फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े मंच के मौजूदा संस्करण में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 16 जून को इरान के खिलाफ…

फीफा वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से खेल रहे सरप्रीत सिंह सुर्खियों में छा गए हैं। वह फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े मंच के मौजूदा संस्करण में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 16 जून को इरान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने उन्हें अपनी शुरुआती इलेवन में शामिल किया था।
मिडफील्ड पॉजीशन पर उन्होंने 90 मिनट तक मैदान पर पसीना बहाया लेकिन दूसरे के बाद एक्सट्रा टाइम में उन्हें रणनीति के चलते स्ट्राइकर जेसी रैंडल से सब्सटीट्यूट कर दिया गया।
20 फरवरी 1999 को ऑकलैंड में जन्में सरप्रीत सिंह का ताल्लुक पंजाब के जलंधर से है। उनके माता-पिता भारत से न्यूजीलैंड गए थे। उनका परिवार ऑकलैंड में किराने की दुकान चलाता है। सरप्रीत को बचपन से फुटबॉल देखने और खेलने का शौक था।

सिर्फ 7 साल की उम्र में वे ऑकलैंड में 'विन्स विंटन रूफर सॉकर अकादमी' में शामिल हुए और बाद में 2015 में 'वेलिंगटन फीनिक्स अकादमी'चले गए। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अंडर-17 ओशिनिया कप और अंडर-20 वर्ल्ड कप में प्रतिनिधित्व किया। 2020 में, सरप्रीत ने एफसी नूर्नबर्ग के साथ एक सीजन के लिए लोन डील साइन की थी। अब फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बनकर उन्होंने इतिहास रचा।
सरप्रीत सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ये भी है कि 2018 में इंटर कॉन्टिनेंटल कप में वे भारत के खिलाफ मैदान पर उतरे थे। न्यूजलैंड की 2-1 से जीत में उन्होंने दोनों गोल में असिस्ट कर खास भूमिका निभाई थी। मैच के बाद उन्होंने बयान देते हुए कहा कि 'सिंह' होने के नाते भारत के खिलाफ खेलना एक अलग अनुभव है।
अंत में बात की जाए मैच की तो ईरान बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला 2-2 की स्कोर लाइन के साथ ड्रॉ रहा। न्यूजीलैंड के एलिजाह जस्ट ने 7वें मिनट में पहला गोल किया था। फिर 32वें मिनट में रामिन रेज़ाइयान की ओर से पलटवार किया गया। एलिजाह ने दोबारा न्यूजीलैंड की वापसी करवाते हुए 55वें मिनट में गोल दाग दिया। अंत में मोहम्मद मोहेबी ने 64वें मिनट में स्कोर को बराबर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
