द इंडियन व्यू

फिट इंडिया की 64-दिवसीय ‘डॉन टू डस्क’ दौड़: आशीष कासोदकर के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी फिटनेस अभियान

खेल मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम फिट इंडिया ने अपनी 64 दिवसीय दौड़ के लिए अल्ट्रा-धावक और ‘इन्फ्लूएंसर’ आशीष कासोदकर की अगुवाई वाले पुणे स्थित सिंपल स्टेप्स फिटनेस के साथ गठजोड़ किया है। यह दौड़ 24 नवंबर को अरुणाचल…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
2 min read
फिट इंडिया की 64-दिवसीय ‘डॉन टू डस्क’ दौड़: आशीष कासोदकर के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी फिटनेस अभियान

खेल मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम फिट इंडिया ने अपनी 64 दिवसीय दौड़ के लिए अल्ट्रा-धावक और ‘इन्फ्लूएंसर’ आशीष कासोदकर की अगुवाई वाले पुणे स्थित सिंपल स्टेप्स फिटनेस के साथ गठजोड़ किया है।

यह दौड़ 24 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश की डोंग घाटी से शुरू हुई, जहां भारत अपना पहला सूर्योदय देखता है। इसका समापन अगले साल गणतंत्र दिवस पर गुजरात के गुहार मोती में होगा, जो देश का अंतिम सूर्यास्त स्थल है।

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इस साझेदारी से फिटनेस को जीवनशैली बनाकर फिट इंडिया मिशन को मजबूत करने, देश भर में वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता को प्रोत्साहित करने, समावेशी भागीदारी से मजबूत सामुदायिक संबंध बनाने तथा स्वास्थ्य, आंदोलन और जागरूकता की स्थायी संस्कृति को प्रेरित करने की उम्मीद है।’’

साभार : गूगल

कासोदकर को 60 दिनों में 60 मैराथन दौड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और 555 किलोमीटर लंबी ला अल्ट्रा दौड़ दौड़ने के लिए जाना जाता है। वह अरुणाचल प्रदेश और असम से लेकर बिहार तक तथा उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और गुजरात तक कई राज्यों की यात्रा कर रहे हैं।

इस दौड़ के दौरान डॉन2डस्क का लक्ष्य ग्रो ट्री फ़ाउंडेशन के साथ मिलकर 76,000 पेड़ लगाना और देश भर के नागरिकों का अपने-अपने स्थानों से सामूहिक रूप से 7,60,000 किलोमीटर दौड़ना और पैदल चलना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।