द इंडियन व्यू

प्रीमियर लीग से वूल्वरहैम्प्टन वांडरर्स बाहर, वेस्ट हैम–क्रिस्टल पैलेस के ड्रॉ से तय हुई किस्मत

लंदन : इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग प्रीमियर लीग में सोमवार को वेस्ट हैम यूनाइटेड और क्रिस्टल पैलेस के बीच गोलरहित ड्रॉ के बाद वूल्वरहैम्प्टन वांडरर्स (वूल्व्स) का रेलीगेशन तय हो गया। वूल्व्स अब अंकतालिका में वेस्ट हैम…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
2 min read
प्रीमियर लीग से वूल्वरहैम्प्टन वांडरर्स बाहर, वेस्ट हैम–क्रिस्टल पैलेस के ड्रॉ से तय हुई किस्मत

लंदन : इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग प्रीमियर लीग में सोमवार को वेस्ट हैम यूनाइटेड और क्रिस्टल पैलेस के बीच गोलरहित ड्रॉ के बाद वूल्वरहैम्प्टन वांडरर्स (वूल्व्स) का रेलीगेशन तय हो गया।

 

वूल्व्स अब अंकतालिका में वेस्ट हैम यूनाइटेड से 16 अंक पीछे है और केवल पांच मैच शेष होने के कारण टीम का नीचे गिरना तय हो गया है। अब वूल्व्स अगले सीजन में ईएफएल चैम्पियनशिप में खेलती नजर आएगी।

 

नवंबर से कोच रॉब एडवर्ड्स के नेतृत्व में खेल रही वूल्व्स ने इस सीजन में 33 मैचों में सिर्फ तीन जीत दर्ज की।

 

हालांकि एस्टन विला और लिवरपूल के खिलाफ कुछ अहम जीत मिलीं, लेकिन टीम लंबे समय से रेलीगेशन के खतरे में थी। इसके साथ ही प्रीमियर लीग में उसका आठ साल का सफर समाप्त हो गया।

 

सीजन की शुरुआत में टीम के कोच रहे वीटोर परेरा को खराब प्रदर्शन के चलते नवंबर में हटा दिया गया। बाद में रॉब एडवर्ड्स को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन वह टीम को बचा नहीं सके।

 

अंकतालिका में नीचे चल रही बर्नली अगर बुधवार को मैनचेस्टर सिटी से हारती है, तो उसका रेलीगेशन भी तय हो जाएगा।

 

अन्य टीमों की स्थिति

 

टोटेनहैम हॉट्सपर ब्राइटन के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद भी रेलीगेशन जोन से बाहर नहीं निकल सका।

 

नॉटिंघम फॉरेस्ट और लीड्स यूनाइटेड ने जीत दर्ज कर खुद को सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया।

 

कोवेंट्री सिटी ने चैम्पियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल कर 25 साल बाद प्रीमियर लीग में वापसी सुनिश्चित कर ली है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।