द इंडियन व्यू

प्रीति सरन को संयुक्त राष्ट्र में फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली

संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए वरिष्ठ राजनयिक प्रीति सरन को फिर से चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार समिति के लिए साल 2027 से शुरू होने वाले कार्यकाल के…

Ragwendra P Singh
April 13, 2026
2 min read
प्रीति सरन को संयुक्त राष्ट्र में फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली

संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए वरिष्ठ राजनयिक प्रीति सरन को फिर से चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार समिति के लिए साल 2027 से शुरू होने वाले कार्यकाल के लिए उनके चयन को काफी अहम मान जा रहा।प्रीति सरन के चयन को वैश्विक सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के बीच समिति का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने में उनकी विशेषज्ञता की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। राजदूत सरन वर्तमान में सीईएससीआर की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। यह संयुक्त राष्ट्र की वह संस्था है, जो सदस्य देशों द्वारा आर्थिक और सामाजिक अधिकारों से संबंधित अंतरराष्ट्रीय संधियों के क्रियान्वयन की निगरानी करती है।

सीईएससीआर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत कार्य करती है। भारतीय विदेश सेवा में अपने 36 वर्षों के उत्कृष्ट करियर के दौरान राजदूत सरन ने भारत तथा एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका में स्थित भारतीय मिशनों में कई उच्च पदों पर कार्य किया।'मेरे लिए सम्मान की बात'प्रीति सरन ने कहा कि उस आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार समिति की सदस्य के रूप में पुनः निर्वाचित होना मेरे लिए सम्मान की बात है, जो अंतरराष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार संधि के क्रियान्वयन की निगरानी करती है। उन्होंने बताया कि इस समिति में 18 स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होते हैं, जो सदस्य देशों द्वारा संधि के पालन की निगरानी करते हैं।कई जगहों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- सरन को पिछले वर्ष फरवरी में दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सीईएससीआर का अध्यक्ष चुना गया था।

वह मार्च, 2016 से सितंबर, 2018 तक विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) के रूप में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हो गई थी।- वह दक्षिण-पूर्व एशिया, कनाडा, लातिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र के देशों के साथ भारत के संबंधों की नीति के निर्माण के लिए जिम्मेदार थीं।- वह वियतनाम में भारत की राजदूत और टोरंटो में महावाणिज्यदूत भी रह चुकी हैं।- उन्होंने मॉस्को, ढाका, काहिरा और जिनेवा में भारतीय मिशनों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।