द इंडियन व्यू

प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के मामले में अब तक कुल छह वाहन सीज

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर क्षतिग्रस्त कर बिना टोल दिए वाहन निकालने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने अबतक छह वाहनों को सीज किया है। पुलिस ने…

Ragwendra P Singh
August 15, 2026
2 min read
प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के मामले में अब तक कुल छह वाहन सीज

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर क्षतिग्रस्त कर बिना टोल दिए वाहन निकालने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने अबतक छह वाहनों को सीज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन वाहनों की पहचान की थी। मामले में 28 वाहनों के चालकों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने शुक्रवार की रात बताया कि आठ अगस्त को उमर अहमद पुत्र स्वर्गीय अतीक अहमद को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ से प्रयागराज लाया जा रहा था। इस दौरान नवाबगंज टोल प्लाजा से सरकारी वाहन के गुजरने के बाद पीछे से कई चार पहिया वाहन तेज और खतरनाक तरीके से टोल प्लाजा से निकले। आरोप है कि कुछ वाहनों से टोल कर्मचारियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही टोल का बूथ बैरियर क्षतिग्रस्त कर बिना शुल्क दिए वाहन निकाल लिए गए और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की गई।उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर नाै अगस्त को नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद 28 वाहनों की पहचान की गई। पुलिस ने इनमें से छह वाहनों को उनके स्वामियों के ठिकानों से बरामद कर सीज कर दिया है। अन्य वाहनों की पहचान और उनके संबंध में विधिक कार्रवाई जारी है।इन छह वाहनों पर हुई कार्रवाईपुलिस ने महेन्द्रा थार (यूपी 70 जीडब्ल्यू 2525), मारुति स्विफ्ट (यूपी 70 ईआर 5467), स्कॉर्पियो (यूपी 70 एचबी 1786), क्रेटा (यूपी 70 एचपी 8416), फ्रॉन्क्स (यूपी 70 एचएक्स 3080) और स्कॉर्पियो (यूपी 70 एचएल 7135) को सीज किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मु0अ0सं0 337/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत की गई है।पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कानून व्यवस्था प्रभावित करने और टोल कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित अन्य वाहनों के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव और उपनिरीक्षक रजनेश कुमार शर्मा शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…