प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी में करेंगे विश्वस्तरीय एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन
गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। इस दौरान वे राज्य में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। गुवाहाटी में प्रधानमंत्री लोकप्रिय…

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। इस दौरान वे राज्य में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
गुवाहाटी में प्रधानमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विश्वस्तरीय नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डे से अटल बिहारी वाजपेयी भवन तक रोड शो करेंगे और मार्ग में आम लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे ब्रह्मपुत्र नदी में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां 25 विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बोरागांव स्थित विशाल शहीद स्मारक क्षेत्र का निरीक्षण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे नामरूप में एक नए उर्वरक (फर्टिलाइजर) परियोजना का शिलान्यास करेंगे, जिससे कृषि और औद्योगिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री का यह दौरा असम में विकास कार्यों को नई दिशा देने के साथ-साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र पर केंद्र सरकार के विशेष फोकस को भी दर्शाता है।
------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
