द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट करने पर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सुमेरपुर कस्बे के गुरुगुज थोक निवासी रविंद्र कुमार भारतवंशी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का…

Ragwendra P Singh
June 1, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट करने पर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

सुमेरपुर कस्बे के गुरुगुज थोक निवासी रविंद्र कुमार भारतवंशी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए थे। प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी से आहत होकर भाजपा कार्यकर्ता पचखुरा बुजुर्ग निवासी सुनील सोनकर ने पुलिस को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 352, 196(1), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 66 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इस पर आरोपी भूमिगत हो गया था। पुलिस ने रविवार को इसको दबोचकर जेल भेजा है। थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी रविद्र कुमार भारतवंशी को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…