प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप 2 मई से
लखनऊ। लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन 2 मई से 3 मई 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया…

लखनऊ। लखनऊ एमेच्योर एक्वेटिक एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा प्रथम जिला वीकेएस फाउंडेशन तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन 2 मई से 3 मई 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया जा रहा है।
दो दिवसीय चैंपियनशिप में 20 से अधिक विद्यालयों एवं संस्थानों के लगभग 400 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं और स्पर्धाएं प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगी।
चैंपियनशिप के आयोजन का उद्देश्य उदीयमान खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित प्लेटफार्म प्रदान करना तथा युवाओं को खेलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस चैंपियनशिप से पूर्व फाउंडेशन द्वारा 17 से 19 अप्रैल 2026 तक सफलतापूर्वक जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप भी आयोजित की जा चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
