प्रतिबंधित दवाइयों का भारी मात्रा में जखीरा पुलिस ने पकडा
जयपुर : सोडाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाईस गोदाम करतारपुरा रोड स्थित एक दुकान से प्रतिबंधित दवाइयों का भारी मात्रा में जखीरा पकड़ा है और 14 हजार 400 प्रतिबंधित गोलियां, 157 प्रतिबंधित शीशीयॉ, सफेद रंग का 3 हजार…

जयपुर : सोडाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाईस गोदाम करतारपुरा रोड स्थित एक दुकान से प्रतिबंधित दवाइयों का भारी मात्रा में जखीरा पकड़ा है और 14 हजार 400 प्रतिबंधित गोलियां, 157 प्रतिबंधित शीशीयॉ, सफेद रंग का 3 हजार 911 ग्राम पाउडर एवं 944 ग्राम हल्के गुलाबी रंग का पाउडर बरामद किया गया है। वहीं फरार आरोपियों की तस्दीक कर उनकी तलाश की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) ललित शर्मा ने बताया कि अंकित ताम्बी निवासी सिरसी रोड गोविन्दपुरी जयपुर ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी थी कि सोडाला थाना इलाके में स्थित बाईस गोदाम करतारपुरा रोड पर उसने दुकान श्री देव कृष्णा टोंबर 22 गोदाम करतारपुरा रोड जयपुर पर कृष्णा खंडेलवाल पत्नी देवेन्द्र खंडेलवाल निवासी मानसरोवर जयपुर से किराये पर ले रखी है। जिसकी एक चाबी उनके पास है और 17 मई को दुकान मंगल कर के गया था और 19 मई को दुकान को खोला तो वहा पर एक बैग में कुछ प्लास्टिक के डिब्बों में पाउडर जैसा भरा है दो कार्टून सीसीयो से भरे रखे है जो संदिग्ध है। इस पर औषधि नियंत्रण अधिकारी जयपुर और सोडाला थाना जाब्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने दुकान से काफी भारी मात्रा में कोलिसेड की शीशियां, अल्प्राजोलम टैबलेट गोलियां,पाउडर आदी रखे हुए थे। वहीं सूचनाकर्ता अंकित ताम्बी से इन प्रतिबंधित दवाइयों व पाउडर के बारे में पूछताछ में सामने आया कि उसकी दुकान की एक चाबी मकान मालिक देवेन्द्र खण्डेलवाल के पास है। जिसका लड़का धीरज व देवेन्द्र किराये लेते व दुकान को संभालने के लिए आते रहते है तो यह दवाइयों व पाउडर उन्हीं का हो सकता है। इसी दौरान मुखबिर खास से भी सूचना प्राप्त हुई कि इस बिल्डिंग का मालिक देवेन्द्र खण्डेलवाल व उसका लड़का धीरज पूर्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त रहे है और उक्त नशीली दवाईया व पाउडर भी उन्हीं के है। पुलिस टीम संदिग्ध आरोपी देवेन्द्र खंडेलवाल एवं धीरज खंडेलवाल का पूरा नाम पते तस्दीक की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
