द इंडियन व्यू

प्रज्ञानानंदा सिनक्यूफील्ड कप में उपविजेता, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सिनक्यूफील्ड कप में उपविजेता रहकर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि अमेरिका के वेसली सो ने त्रिकोणीय प्लेऑफ मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। साभार : गूगल सो…

Ragwendra P Singh
August 28, 2025
2 min read
प्रज्ञानानंदा सिनक्यूफील्ड कप में उपविजेता, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सिनक्यूफील्ड कप में उपविजेता रहकर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि अमेरिका के वेसली सो ने त्रिकोणीय प्लेऑफ मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।

साभार : गूगल

सो ने नौवें और आखिरी दौर में उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को हराया और प्रज्ञानानंदा तथा फेबियानो कारूआना से ड्रॉ खेला। उन्होंने प्लेआफ में दो में से डेढ अंक बनाए।

प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका के लेवोन आरोनियन से ड्रॉ खेला और कारूआना को मात दी जबकि कारूआना ने टाइब्रेकर में एकमात्र ड्रॉ सो से खेला। फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ग्रैंड शतरंज टूर में सर्वाधिक अंक पाकर शीर्ष पर हैं। आरोनियन, कारूआना और प्रज्ञानानंदा भी क्वालीफाई कर चुके हैं।

क्लासिकल वर्ग में सो, कारूआना और प्रज्ञानानंदा के 5.5 अंक रहे। आरोनियन पांच अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे। वाचियेर लाग्रेव, अमेरिका के सैमुअल सेवियान और पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पांचवें स्थान पर रहे।

उनके बाद विश्व चैम्पियन डी गुकेश रहे। फ्रांस के अलीरजा फिरोजा के 3.5 अंक रहे जबकि अब्दुसत्तोरोव के 2.5 अंक रहे। प्रज्ञानानंदा ने पहले टाइब्रेक मैच में कारूआना को हराकर जीत की उम्मीदें बढा दी थी लेकिन वह दूसरे दौर में सो से हार गए जिन्होंने आखिरी दौर में कारूआना को ड्रॉ पर रोककर खिताब जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।