पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको मैड्रिड पस्त, रियाल सोसिडाड बना कोपा डेल रे चैंपियन
रियाल सोसिडाड ने पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला अतिरिक्त समय के बाद 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके चलते विजेता का फैसला पेनल्टी…

रियाल सोसिडाड ने पेनल्टी शूटआउट में एटलेटिको मैड्रिड को हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला अतिरिक्त समय के बाद 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके चलते विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।
सोसिडाड के गोलकीपर उनाई मैरेरो ने अलेक्जेंडर सोरलॉथ और जूलियन अल्वारेज़ के शॉट रोक दिए। इसके बाद पाब्लो मारिन ने निर्णायक किक को गोल में बदलकर टीम को शूटआउट में 4-3 से जीत दिलाई।

अमेरिका के पेलेग्रिनो माटाराज़ो के सोसिडाड के कोच बनने के बाद स्पेनिश क्लब की यह पहली ट्रॉफी है। माटाराज़ो ने कहा, ‘‘यह एक अविश्वसनीय सफर रहा है और मुझे लगता है कि यह तो केवल शुरुआत हो सकती है।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
