जापान से हारा भारत, अब कोरिया के खिलाफ जीत की तलाश
भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को रविवार को जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 के पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान से 2-4 से हार मिली। भारत का अगला मुकाबला एक जून को कोरिया से होगा, जिसमें वह जीत के…

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम को रविवार को जापान के काकामिगहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 के पूल ए मुकाबले में मेजबान जापान से 2-4 से हार मिली। भारत का अगला मुकाबला एक जून को कोरिया से होगा, जिसमें वह जीत के वापसी करने की कोशिश करेगा।
भारत के लिए दो गोल आशीष तानी पूर्ति (25वें मिनट) और कप्तान केतन कुशवाहा ने (32वें मिनट) किए। जापान की ओर से कप्तान योशिओका माहिरो (15वें मिनट), फुजिवारा युमा (20वें मिनट), यासुई केंगो (34वें मिनट) और ताकाहाशी आओने (42वें मिनट) ने गोल किये।
मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली। 15वें मिनट में जापान टीम के कप्तान योशिओका माहिरो ने बेहतरीन गोल दागते हुए अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। फिर कुछ ही देर बाद 20वें मिनट में फुजिवारा ने गोल कर मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके पांच मिनट बाद भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे आशीष तानी पूर्ति ने एक सटीक शॉट लगाकर सफलतापूर्वक गोल में बदला और हॉफटाइम से पहले स्कोर के अंतर को कम कर दिया। भारतीय टीम ने दूसरे हॉफ की शुरुआत जोरदार तरीके से की और 32वें मिनट में ही कप्तान केतन के गोल से स्कोर बराबर कर दिया। जापान को 34वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे यासुई ने गोल में बदल दिया।
तीसरे क्वार्टर में तीन मिनट बाकी रहते जापान ने ताकाहाशी के के एक फील्ड गोल की मदद से अपनी बढ़त को और बढ़ा दिया। भारतीय टीम ने मैच में वापसी करने की कोशिश में आखिरी क्वार्टर में कई हमले किए, लेकिन जापान ने कोई मौका नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
