पुलिस मुठभेड़ में सहयाेगी महिला के साथ गो तस्कर गिरफ्तार
जौनपुर : 15 मई (हि.स.)। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात जमुदानीपुर गांव के पास पुलिस टीम की गौतस्कर के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक गौतस्कर घायल हो गया जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ…

जौनपुर : 15 मई (हि.स.)। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात जमुदानीपुर गांव के पास पुलिस टीम की गौतस्कर के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक गौतस्कर घायल हो गया जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी सहयोगी एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने 1 कुंतल 20 किलो गौ मांस के साथ एक तमंचा,दो कारतूस, एक बाइक, चाकू, गड़ासा और तराजू बांट बरामद किया है।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहगंज क्षेत्र के जमदानीपुर गांव के पास बुधवार देर रात पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक तस्कर सादाब पुत्र फरहान निवासी भरौली, थाना सबरहद गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से अवैध मांस लेकर गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने भरौली-दीदारगंज मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद जैसे ही संदिग्ध युवक पहुंचा, उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, बाइक और करीब एक कुंतल 20 किलो मांस बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके आपराधिक इतिहास व नेटवर्क की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
