द इंडियन व्यू

पुलिस ने पकड़े तीन शातिर अभियुक्त, चोरी हुई लाखों की बैटरी बरामद

फिरोजाबाद : थाना टूण्डला पुलिस टीम ने रविवार को बैटरी चोरी करने वाले शातिर 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की लाखों रुपए की 18 बैटरी आदि सामान बरामद किया है। थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत सारस्वत…

Ragwendra P Singh
June 8, 2025
2 min read
पुलिस ने पकड़े तीन शातिर अभियुक्त, चोरी हुई लाखों की बैटरी बरामद

फिरोजाबाद : थाना टूण्डला पुलिस टीम ने रविवार को बैटरी चोरी करने वाले शातिर 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की लाखों रुपए की 18 बैटरी आदि सामान बरामद किया है।

थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत सारस्वत इन्कलेव स्थित पचौरी म्यूजिकल इलैक्ट्रोनिक उपकरणों की दुकान से 25 मई को अज्ञात चोरों ने 10 बैटरी लगभग 150000 रुपये की कीमत की चुरा ली थी। उसके साथ ही थाना क्षेत्र अन्तर्गत आगरा से फिरोजाबाद सर्विस रोड पर गुप्ता पेट्रौल पम्प के पास स्थित शिव राहुल बैटरी हाऊस से 7 जून को 10 से 12 बैटरी चुरा ली थी। दोनों दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

थाना प्रभारी अंजीश कुमार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रविवार को क्षेत्र में गश्त कर थे तभी शान्ति व्यवस्था चैकिंग गश्त के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तगण प्रवीन गौतम पुत्र योगेन्द्रपाल सिंह निवासी नगला दल थाना पचोखरा, सुल्तान अली पुत्र सम्मी खां निवासी तुर्की का नगला मक्खनपुर थाना मक्खनपुर व सुमित पुत्र राकेश कुमार निवासी डांक बंगला प्रेमनगर थाना रसूलपुर को रेलवे की खण्ड़हर पड़ी कॉलोनी के मकान थाना टूण्डला से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से

चोरी की 18 बैटरी ट्यूबलर व एक इन्वर्टर मय 2 नाजायज चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर सभी को जेल भेजा गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…