द इंडियन व्यू

'पीली जर्सी में हमेशा रहूंगा', धोनी ने सीएसके के साथ भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

चेन्नई सुपर किंग्स में अपने भविष्य को लेकर लंबे वक्त तक चुप्पी साधने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार इशारों में बड़ी बात बोली है। उन्होंने बोला है कि वह और सीएसके साथ-साथ हैं। अगले 15-20 सालों तक भी साथ रहेंगे।…

Ragwendra P Singh
August 7, 2025
2 min read
'पीली जर्सी में हमेशा रहूंगा', धोनी ने सीएसके के साथ भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

चेन्नई सुपर किंग्स में अपने भविष्य को लेकर लंबे वक्त तक चुप्पी साधने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार इशारों में बड़ी बात बोली है। उन्होंने बोला है कि वह और सीएसके साथ-साथ हैं। अगले 15-20 सालों तक भी साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीएसके और उनका साथ सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर नहीं है।

साभार : गूगल

धोनी की बातों से साफ है कि अगर अगले आईपीएल सीजन में वह सीएसके के मेंटॉर या कोच की भूमिका में दिखें तो कोई हैरानी नहीं होगी। 44 वर्षीय धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं और सीएसके, हम साथ-साथ हैं। आप जानते हैं अगले 15-20 साल भी। यह एक या दो साल के लिए नहीं है। मैं हमेशा पीली जर्सी में बैठा मिलूंगा।

मैं भले ही खेलूं या नहीं, लेकिन आप खुद जानते हैं।' अभी पिछले हफ्ते ही चेन्नई में एक अलग कार्यक्रम के दौरान जब धोनी से उनके आईपीएल में भविष्य के बारे में सीधा सवाल हुआ तो उन्होंने उसका जवाब टाल दिया था।

हालांकि, इस बार वह खुलकर बोले। आईपीएल 2024 के समय भी ऐसी अटकलें लगी थीं कि धोनी वो सीजन नहीं खेलेंगे लेकिन वह घुटने की समस्या से बहुत जल्दी उबरे।

इतना ही नहीं, आईपीएल 2025 में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जब कोहनी की चोट की वजह से बाहर हुए तब धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली।

हालांकि, पिछला सीजन सीएसके के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार सीएसके 14 मैच में सिर्फ 4 ही जीत सकी थी और पॉइंट टेबल में सबसे फिसड्डी रही थी। धोनी ने पिछले हफ्ते चेन्नई में एक निजी समारोह के दौरान इस बात का संकेत दिया कि चेन्नई की टीम गायकवाड़ को टीम में बनाए रखेगी।

उन्होंने कहा, ‘हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित थे लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी व्यवस्थित है। रुतु (गायकवाड़) वापसी करेंगे। उन्हें चोट लगी थी। वह वापसी करेंगे तो अब हम काफी व्यवस्थित हो जायेंगे।’ उन्होंने कहा था, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने (आईपीएल 2025 में) ढिलाई बरती।

कुछ कमियां थीं जिन्हें हमें दूर करने की जरूरत थी। दिसंबर में एक छोटी नीलामी होने वाली है। हम उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।