द इंडियन व्यू

पीकेएल 12 : सुमित सांगवान की अगुवाई में यूपी योद्धाज करेंगे सीज़न का आगाज़

विशाखापट्टनम : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2025 सीज़न में यूपी योद्धाज अपना अभियान 30 अगस्त को शाम 8:00 बजे राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापट्टनम में मेजबान तेलुगु टाइटंस के खिलाफ शुरू करेंगे। पिछले सात सीज़नों में छह…

Ragwendra P Singh
August 29, 2025
3 min read
पीकेएल 12  : सुमित सांगवान की अगुवाई में यूपी योद्धाज करेंगे सीज़न का आगाज़

विशाखापट्टनम : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2025 सीज़न में यूपी योद्धाज अपना अभियान 30 अगस्त को शाम 8:00 बजे राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम, विशाखापट्टनम में मेजबान तेलुगु टाइटंस के खिलाफ शुरू करेंगे। पिछले सात सीज़नों में छह बार क्वालिफाई करने वाली यह टीम एक और शानदार सीज़न की नींव रखने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जसवीर सिंह की कोचिंग और डिफेंडर सुमित सांगवान की कप्तानी में टीम के पास आशु सिंह, गुमान सिंह और सुरेंदर गिल जैसे उभरते सितारों की मजबूत लीडरशिप ग्रुप भी मौजूद है।

योद्धाओं की टीम में इस बार नई ऊर्जा का संचार दिख रहा है। नीलामी से पहले उन्होंने अपने अधिकांश खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था और फिर कुछ रणनीतिक खरीदारी की, जिसने टीम की ताकत को नए स्तर तक बढ़ा दिया।

अपने पहले मैच में तेलुगु टाइटंस से भिड़ने को तैयार

कप्तान सुमित सांगवान ने कहा, “हमें अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है, चाहे वे पुराने हों या नए। टीम का प्री-सीज़न बेहद सकारात्मक रहा है और हम इस बार खिताब जीतने की गंभीर चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। पूरे दल में उत्साह है और हम अपने प्रशंसकों को घर बैठकर सिर्फ खुशी देना चाहते हैं।”

योद्धाज ने सबसे पहले अपने डिफेंस को मजबूत करने के लिए महेन्दर सिंह और मोहम्मदरेज़ा कबूद्राहंगी को शामिल किया, वहीं रेडिंग विभाग को धार देने के लिए स्टार रेडर गुमान सिंह को 1.073 करोड़ रुपये में खरीदा।

इनके अलावा भवानी राजपूत, गगन राजू गौड़ा, सुरेंदर गिल, केशव कुमार, शिवम चौधरी, राइट कॉर्नर हितेश, लेफ्ट कॉर्नर सुमित सांगवान, राइट कवर आशु सिंह और राइट कॉर्नर साहुल कुमार जैसे खिलाड़ी टीम की उम्मीदों के केंद्र में रहेंगे। इन सबने पिछली बार शानदार प्लेऑफ़ रन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। दूसरी ओर, टाइटंस का पिछला सीज़न औसत दर्जे का रहा।

उन्होंने 22 मैच खेले, जिसमें 12 जीत और 10 हार के साथ कुल 66 अंक हासिल किए। हालांकि, आखिरी पांच में से तीन मैच हारने के चलते वे महज़ चार अंकों से टॉप-6 में जगह बनाने से चूक गए और अंततः सातवें स्थान पर रहे।

अपने घरेलू मैदान पर उतरते हुए टाइटंस सीज़न की शुरुआत दमदार तरीके से करना चाहेंगे, लेकिन सामने उन्हें एक बेहद सशक्त चुनौती देने वाली यूपी योद्धाज की टीम होगी, जो अब तक अपने पीकेएल सफर में लगातार अच्छा प्रदर्शन का पर्याय रही है।

टीमें

यूपी योद्धाज: गुमान सिंह, डोंग गियॉन ली, प्रणय राणे, भवानी राजपूत, सुरेंदर गिल, गगन गौड़ा, शिवम चौधरी, केशव कुमार, जतिन सिंह, मोहम्मदरेज़ा कबूद्राहंगी, महेन्दर सिंह, रोनक नैण, सुमित सांगवान (कप्तान), आशु सिंह (उप-कप्तान), साहुल कुमार, हितेश कादियान, जयेश महाजन, गंगाराम, सचिन मणिपाल।

तेलुगु टाइटंस: विजय मलिक (कप्तान), अजीत पवार, आशीष नारवाल, सागर, मनीष, शंकर गडई, चेतन साहू, नितिन, रोहित सिंह, प्रफुल्ल जवरे, जय भगवान, भरत, शुभम शिंदे, अमन, आमिर एजलाली, अंकित, अवि दुहन, बंटू मलिक, राहुल दागर, गणेश पार्की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।