द इंडियन व्यू

पीएम के समर्थन से योगासन के ओलंपिक सपने को मिली नई उड़ान: जयदीप आर्य

विश्व योगासन और योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य ने बोला कि पीएम मोदी के समर्थन के कारण योगासन को ओलंपिक खेल बनाने की महत्वाकांक्षा को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बोला कि योगासन का एक खेल के रूप में अच्छा भविष्य है और इसे…

Ragwendra P Singh
June 8, 2026
2 min read
पीएम के समर्थन से योगासन के ओलंपिक सपने को मिली नई उड़ान: जयदीप आर्य

विश्व योगासन और योगासन भारत के महासचिव जयदीप आर्य ने बोला कि पीएम मोदी के समर्थन के कारण योगासन को ओलंपिक खेल बनाने की महत्वाकांक्षा को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बोला कि योगासन का एक खेल के रूप में अच्छा भविष्य है और इसे ओलंपिक में शामिल करना वास्तविक लक्ष्य है।

आर्य ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘हमें अब प्रधानमंत्री का समर्थन मिल गया है। अब यह खेल बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा।’’ उन्होंने बोला, ‘‘आप किसी भी देश के प्रतिनिधि से बात करें, वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस खेल के बारे में बात की है और इससे उन्हें इसमें भाग लेने का प्रोत्साहन मिला।’’

आर्य ने कहा, ‘‘पीएम के बयान के बाद योगासन से जुड़े लोगों को आत्मविश्वास मिला है और अब यह विश्वास बन गया है कि यह ओलंपिक खेल बन सकता है। इसके लिए हमें अच्छी तैयारी करनी होगी।’’ उन्होंने कहा कि योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में बढ़ावा देने में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि योग को केवल आध्यात्मिक या स्वास्थ्य लाभ के रूप में देखा जाता था लेकिन अब यह धारणा बदल रही है।

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि लोग योग को केवल आध्यात्मिक मार्ग और स्वास्थ्य लाभ रूप में ही जानते थे।’’ योगासन को खेल का रूप देने के लिए इससे जुड़े लोगों ने वर्षों तक इस पर काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इसमें बच्चे भाग ले सकें और शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

आर्य ने कहा, ‘‘हमें स्वामी रामदेव (विश्व योगासन के अध्यक्ष) ने कहा कि योगासन को खेल का रूप देने की जरूरत है जिससे कि आठ दस वर्ष के बच्चे भी इससे जुड़ सकें। आज दुनिया भर में बच्चे इससे जुड़ रहे हैं। हमें इसे हासिल करने के लिए लगातार कई वर्ष तक काम करना पड़ा।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।