पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये गिराई गई हथियारों की खेप बरामद, तलाशी अभियान जारी
जम्मू : जम्मू संभाग के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम क्षेत्र से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को बाधित करने के…

जम्मू : जम्मू संभाग के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम क्षेत्र से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये गिराई गई हथियारों की खेप बरामद की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को बाधित करने के आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पिस्तौल, तीन मैगज़ीन, 16 राउंड और एक ग्रेनेड सहित इस खेप की बरामदगी की गई।
उन्होंने बताया कि सीमा पार से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात घगवाल के पलोरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी दल को एक नाले के किनारे पीले टेप में लिपटा पैकेट मिला जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से खोला गया जिससे हथियार बरामद हुए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
