पाकिस्तान बम से बचा बीसीसीआई : प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई असहज स्थिति
मंगलवार को एशिया कप के लिए भारतीय दल का ऐलान हुआ। चयन समिति की बैठक में खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगने के बाद औपचारिक घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। साभार : गूगल चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर और टी20 कप्तान…

मंगलवार को एशिया कप के लिए भारतीय दल का ऐलान हुआ। चयन समिति की बैठक में खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगने के बाद औपचारिक घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी।

चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया से रूबरू हुए। स्क्वाड का ऐलान हुआ। चयन से जुड़े सवाल-जवाब हुए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में एक रिपोर्टर ने एक ऐसा सवाल पूछ दिया जो अगरकर और सूर्या के लिए असहज करने वाला था। यह 'आउट ऑफ सिलेबस' सवाल सिर्फ सवाल नहीं था, एक तरह का 'पाकिस्तान बम' था और तभी बीसीसीआई तुरंत अगरकर और सूर्या के बचाव में कूद गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में एक रिपोर्टर ने दो टूक सवाल पूछा कि मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक माहौल में पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर क्या फैसला किया गया है। सवाल उछला, 'इस एशिया कप की बात करें तो 14 को एक बड़ा मैच है, भारत बनाम पाकिस्तान का।
पिछले दो महीनों में दोनों देशों के बीच जो कुछ भी हुआ है, उसके मद्देनजर आपका मैच को लेकर रुख क्या होगा?' पत्रकार अपना सवाल अभी ढंग से पूरा करते, उससे पहले ही बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर बीच में कूद गए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव को उसका जवाब नहीं देना पड़े।
मीडिया मैनेजर ने तपाक से कहा, ‘रुकिए, अभी रुकिए। अगर आपके पास टीम चयन से जुड़ा हुआ कोई सवाल है तो आप उसे पूछ सकते हैं।’ एशिया कप में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच तय है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश है। एक बड़ा तबका उसके बहिष्कार की मांग कर रहा है।
उनका कहना है कि अगर 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ स्थगित हुआ है, बंद नहीं तो इस दौरान पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का क्या मतलब? संसद में भी यह मुद्दा उठ चुका है।
असदुद्दीन ओवैसी सहित कई सांसद इसे लेकर सदन तक में सवाल उठा चुके हैं। बीसीसीआई इस पर चुप्पी साधे हुए है। इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर पाकिस्तान से आए आतंकियों के बर्बर हमले और उसके जवाब में 7 मई को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
भारत ने पाकिस्तान और उसके अवैध कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी अड्डो को तबाह कर दिया। उससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों और यहां तक कि धर्मस्थलों तक को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। भारत ने उन सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
पाकिस्तानी दुस्साहस के जवाब में उसने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों खासकर उसके महत्वपूर्ण एयरबेसेज पर हमला करके पड़ोसी देश के एयर डिफेंस को एक तरह से लकवाग्रस्त कर दिया।
भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसके डीजीएमओ ने सीजफायर की गुहार लगाई। भारत इसके लिए तैयार हुआ लेकिन साथ में सख्त चेतावनी भी दी कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी सिर्फ स्थगित हुआ है, खत्म नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
