पाकिस्तान- न्यूजीलैंड पर मंडराया 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक से बाहर होने का खतरा, जानें क्या है वजह
पाकिस्तान को ओलंपिक गेम्स 2028 से बाहर होना पड़ सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम पर भी यही खतरा मंडरा रहा है। 128 साल के बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हो रही है और इन दो टीमों समेत कई और टीमों के इस…

पाकिस्तान को ओलंपिक गेम्स 2028 से बाहर होना पड़ सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम पर भी यही खतरा मंडरा रहा है। 128 साल के बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी हो रही है और इन दो टीमों समेत कई और टीमों के इस टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बहुत कम है।

इसके पीछे का कारण ये भी है कि लॉस एंजलिस ओलंपिक में सिर्फ 6-6 ही टीमें ही मेंस और वुमेंस कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करेंगी। अभी तक आईसीसी और आईओसी की ओर से कोई क्वालीफिकेशन प्रोसेस का ऐलान नहीं किया गया है।
हालांकि, रिपोर्ट बताती है कि जुलाई में सिंगापुर में हुई वार्षिक आम बैठक के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इसमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम मेंस कैटेगरी में भाग नहीं ले पाएगी।
रीजनल क्वालीफिकेशन के कारण न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का पत्ता LA28 ओलंपिक से कटने की उम्मीद है। रिपोर्ट बताती है कि आईसीसी ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के मानकों के अनुरूप एक क्षेत्रीय योग्यता प्रणाली अपनाई है। पांच महाद्वीपों - एशिया, ओशिनिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका - का प्रतिनिधित्व होगा।
इस प्रस्तावित प्रक्रिया के तहत, भारत (एशिया), ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया), ग्रेट ब्रिटेन (यूरोप) और दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) अपनी वर्तमान टी-20 रैंकिंग के आधार पर महाद्वीपीय प्रतिनिधि के रूप में क्वॉलिफिकेशन प्राप्त करेंगे, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका) को मेजबान के रूप में स्वतः प्रवेश मिलेगा। आईसीसी मेंस टी-20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड, ओशिनिया की शीर्ष टीम ऑस्ट्रेलिया से पीछे है, जो दूसरे स्थान पर है।
अगर क्वॉलिफिकेशन मौजूदा रैंकिंग के आधार पर तय की जाती हैं, तो पाकिस्तान (आठवें स्थान) जैसी टीमें एशियाई स्थान के लिए शीर्ष रैंकिंग वाले भारत से भी चूक जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने इस प्रस्तावित क्वालिफिकेशन प्रोसेस सिस्टम पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
हालांकि, यह आईसीसी की स्वीकृति के अधीन है। यूरोप से ग्रेट ब्रिटेन यानी इंग्लैंड की टीम के खेलने के चांस हैं, जबकि अफ्रीका से साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट खेलेगी। छठी टीम वेस्टइंडीज की हो सकती है, लेकिन उसके लिए प्रोसेस अलग होगा। महिलाओं की टीमों का ऐलान अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
