द इंडियन व्यू

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

बर्मिंघम : भारतीय महिला टीम ने रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी करने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच विश्व कप…

Ragwendra P Singh
June 14, 2026
1 min read
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी

बर्मिंघम : भारतीय महिला टीम ने रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी करने उतरेगी।

 

दोनों टीमों के बीच विश्व कप का यह मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए यह पिच अच्छी है, इसलिए हमने सोचा कि बल्लेबाजी करके एक अच्छा स्कोर बनाया जाए।

 

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि टॉस जीतने पर उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करने उतरती।

 

भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन)- स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

 

पाकिस्तान टीम (प्लेइंग इलेवन)- गुल फिरोजा, मुनीबा अली, आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।