द इंडियन व्यू

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हुई भारी गोलीबारी, पाक ने रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

काबुल। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार तड़के पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच सीमा पार भीषण झड़पें हुईं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के नागरिकों के हताहत होने की खबरें सामने आईं। अफगानिस्तान स्थित खामा…

Ragwendra P Singh
October 15, 2025
2 min read
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हुई भारी गोलीबारी, पाक ने रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

काबुल। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बुधवार तड़के पाकिस्तानी और अफगान बलों के बीच सीमा पार भीषण झड़पें हुईं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के नागरिकों के हताहत होने की खबरें सामने आईं।

अफगानिस्तान स्थित खामा प्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के कंधार प्रांत और पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र के बीच एक प्रमुख सीमावर्ती जिले, स्पिन बोल्डक में सुबह लगभग 4 बजे भीषण लड़ाई शुरू हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी की, जिससे कई नागरिक अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए।

स्पिन बोल्डक जिले के सूचना अधिकारी अली मोहम्मद हकमल ने मीडिया को पुष्टि की कि अफगान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच बुधवार तड़के झड़पें शुरू हो गईं। इस दौरान दोनों तरफ से हल्के व भारी, दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

कंधार के निवासियों ने सोशल मीडिया पर यह आरोप भी लगाया कि पाकिस्तान ने इलाके में नागरिकों के घरों को निशाना बनाकर भारी हथियारों से हमले किए हैं।

यह झड़प मंगलवार रात खोस्त प्रांत में सीमा के पास एक छोटी सी झड़प के बाद शुरू हुई। बता दें, खोस्त में अफगान सेना और पाकिस्तानी सीमा रक्षकों के बीच डूरंड रेखा पर गोलीबारी हुई थी।

हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने दावा किया कि अफगान फोर्स ने पहले बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी दावा किया कि इस गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी बलों ने कई अफगान टैंकों और सीमा चौकियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बता दें, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर बीते कई दिनों से भारी तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों पक्षों के बीच यह तनाव तब और बढ़ गया, जब अफगानिस्तान ने सप्ताहांत में दावा किया कि उसने कई सैन्य चौकियों पर जवाबी हमलों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके 23 सैनिक मारे गए हैं।

पाकिस्तान द्वारा काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान के एक बाजार क्षेत्र में हवाई हमले करने के बाद स्थिति और बिगड़ गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।