पहली बार टीम टैग फॉर्मेट में स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप, साई लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन
लखनऊ। साई लखनऊ की टीम ने रविवार को आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो टीम टैग चेंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन के साथ चार वर्गो में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि प्रदेश स्तर पर…

लखनऊ। साई लखनऊ की टीम ने रविवार को आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो टीम टैग चेंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन के साथ चार वर्गो में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। खास बात यह रही कि प्रदेश स्तर पर पहली बार ताइक्वांडो में टीम टैग चैंपियनशिप फॉर्मेट में मैचों का आयोजन किया गया।
भारतीय खेल प्राधिकरण, क्षेत्रीय केंद्र, सरोजनीनगर, लखनऊ में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। टीम आधारित इस नए प्रारूप ने प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बना दिया, जहां खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक रणनीति और तालमेल के दम पर जीत दर्ज की।
चैंपियनशिप के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने विजेता टीमों को को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। जूनियर मिक्स टीम वर्ग में साई लखनऊ की खुशी, नव्या, बृजेश और हर्षित की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
जूनियर बालिका टीम वर्ग में जालौन की अंशिका शाही, अन्वेषा जैन, सृष्टि गुप्ता व मेहर की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग में आगरा की टीम ने स्वर्ण जीता जिसमें धीरेंद्र, लोकेन्द्र, शुभम, गुलशन शामिल रहे।
सीनियर पुरुष टीम वर्ग में साई लखनऊ के शिवा, राजन, बृजेश और सुमित की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सीनियर मिक्स टीम वर्ग में साई लखनऊ के सुमित, शिवा, मधु और वैष्णवी ने स्वर्णिम सफलता अर्जित की। इसके अलावा सीनियर महिला टीम वर्ग में साई लखनऊ की विशाखा, वैष्णवी, खुशी और नव्या की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर साई लखनऊ को ओवरऑल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर रजत आदित्य दीक्षित ने इस दौरान घोषणा करी कि जल्द ही उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी द्वारा एक कैश प्राइज टीम टैग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, और खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
चैंपियनशिप का का संचालन आकाश मिश्रा द्वारा किया गया एवं सफल आयोजन में राकेश सिंह एवं श्रीमती बालाजी ने अपना सराहनीय योगदान दिया। इस चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी मणिपुर में आयोजित होने वाली नेशनल टीम टैग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
