पर्थ में दम दिखाने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी भिड़ंत
भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बहुप्रतीक्षित मैत्री श्रृंखला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दौरा आगामी एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना…

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बहुप्रतीक्षित मैत्री श्रृंखला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह दौरा आगामी एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
इस साल की शुरुआत में अर्जेंटीना दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ भारत ने चार मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर की थी। शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी कर अपनी क्षमता का परिचय दिया था।
मुख्य कोच सजॉर्ड मारिजने की देखरेख में भारतीय टीम ने हाल के हफ्तों में साई बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में कड़ी तैयारी की। खिलाड़ियों ने सामरिक अभ्यास, पेनल्टी कॉर्नर संयोजन, फिटनेस और संरचनात्मक खेल पर विशेष ध्यान दिया।

टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने दौरे को लेकर हॉकी इंडिया के हवाले से कहा,“पूरी टीम इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है और यही चुनौती हमें इस समय चाहिए। पर्थ में होने वाला हर मुकाबला हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा,“हम ऑकलैंड में होने वाले नेशंस कप में आत्मविश्वास और सकारात्मक लय के साथ उतरना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया हमें हमारी सीमाओं तक चुनौती देगा और हम इस अवसर का उपयोग खुद को और मजबूत टीम बनाने के लिए करना चाहते हैं।”
22 सदस्यीय भारतीय टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। सोनम, हीना बानो और लालथांतलुआंगी जैसी युवा खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। एफआईएच विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर मौजूद भारतीय टीम आठवें स्थान की ऑस्ट्रेलियाई टीम को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला कार्यक्रम
पहला मैच — 26 मई, शाम 5:00 बजे
दूसरा मैच — 27 मई, शाम 5:00 बजे
तीसरा मैच — 29 मई, सुबह 11:00 बजे
चौथा मैच — 30 मई, सुबह 11:00 बजे
भारतीय महिला हॉकी टीम
गोलकीपर
सविता, बिचु देवी खारीबाम
डिफेंडर
निकी प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथांतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
मिडफील्डर
सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, नेहा, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग, सोनम
फॉरवर्ड
नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, अन्नू, इशिका, हीना बानो, ऋतुजा दादासो पिसाल
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
