द इंडियन व्यू

पत्नी की मौत के गम में युवक ने की आत्महत्या

जालौन : उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित नया पटेल नगर में बुधवार काे युवक प्रदीप(36) ने पत्नी की माैत के गम में आत्महत्या कर ली। युवक का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जेल…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
1 min read
पत्नी की मौत के गम में युवक ने की आत्महत्या

जालौन : उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित नया पटेल नगर में बुधवार काे युवक प्रदीप(36) ने पत्नी की माैत के गम में आत्महत्या कर ली। युवक का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जेल चौकी प्रभारी शीलवंत सिंह ने बताया कि नया पटेल नगर में रहने वाला प्रदीप कुमार अहिरवार ने कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रदीप के दो नाबालिग बच्चे हैं। करीब सात महीने पहले उसकी पत्नी की लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से वह गहरे अवसाद में चला गया था। वह सोशल मीडिया पर अक्सर दुखभरी पोस्ट्स शेयर करता रहता था, जिससे उसके मानसिक संतुलन के बिगड़ने का अंदाजा लगाया जा सकता था।

प्रदीप की मां दाेनाें बच्चाें काे लेकर पिरौना गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर में केवल वह, उसका भाई और भाभी मौजूद थे, जो दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान प्रदीप ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। पता चला कि पत्नी की गम में प्रदीप ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…