द इंडियन व्यू

पंत की कप्तानी पर बोले टॉम मूडी, एलएसजी में बदलाव के दिए संकेत

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सीजन…

Ragwendra P Singh
May 24, 2026
3 min read
पंत की कप्तानी पर बोले टॉम मूडी, एलएसजी में बदलाव के दिए संकेत

लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा। हम इस पर समय लेकर विचार करेंगे।

 

एलएसजी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी में इस सीजन टीम ने 14 लीग मैच में केवल 4 मैच ही जीते, जबकि 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहकर अपना सफर समाप्त किया। टीम के कप्तान ऋषभ पंत का भी प्रदर्शन इस सीजन बेहद साधारण रहा। कप्तानी में भी वह कमाल नहीं कर पाए। पंत इस सीजन में कुल 13 पारियों में 28.36 की औसत से 312 रन ही बना पाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच में भी वह बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए।

 

पंजाब किंग्स से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉम मूडी ने कहा कि कप्तानी के नजरिए से देखें तो पंत के लिए यह चुनौतीपूर्ण रहा है और परिणाम भी यही दिखाते हैं। आपको यह भी सोचना जरूरी है कि क्या कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी में भी दिखाई दे रहा है। मुझे पता है कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा लेकिन हम इस पर समय लेकर सोचेंगे। हर पहलू पर विचार करेंगे लेकिन यह साफ है कि हम अपनी उम्मीदों या अपने तय मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

 

उन्होंने कहा कि जब फ्रेंचाइजी के नेतृत्व की बात आती है तो हम भविष्य में गंभीरता से विचार करेंगे। हर विभाग की तरह, जब आप किसी सीजन की समीक्षा करते हैं तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि हमें रीसेट पर विचार करना होगा।

 

मूडी ने कहा कि मुझे लगता है कि इस निराशाजनक सीजन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। यह किसी एक खिलाड़ी पर उंगली उठाने का समय नहीं है। हम सभी जवाबदेही लेते हैं और अभी किसी एक विभाग को दोष देने का समय नहीं है। हमें शांत दिमाग से इस पूरे सीजन पर विचार करने की जरूरत है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सुधारना होगा और उन पर काम किया जाएगा।

 

ऋषभ पंत को एलएसजी ने 2024 की नीलामी में 27 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का कप्तान बना दिया था। हालांकि एसएसजी के लिए दो सीजन में उनका प्रदर्शन साधारण रहा है। उन्होंने दो सीजन में कुल 581 रन बनाए हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने 28 मैच में सिर्फ 10 जीत दर्ज कीं और 18 मुकाबले गंवाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।