पंजाब के पटियाला में पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर
चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी एएस चहल ने सोमवार को पटियाला स्थित अपने आवास पर अपने ही सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पूर्व आईजी की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईजी पद से रिटायर होने के बाद पटियाला…

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी एएस चहल ने सोमवार को पटियाला स्थित अपने आवास पर अपने ही सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पूर्व आईजी की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईजी पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे।वह अकाली दल की सरकार में बेअदबी की घटनाओं के दौरान हुए बहबल कलां गोलीकांड में आरोपित भी थे।
पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने गोली मारने से पहले 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें 8.10 करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र किया गया है। उन्होंने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे, जो वापस नहीं मिल रहे हैं। सुसाइड नोट में चहल ने पुलिस महानिदेश गौरव यादव से इस मामले की एसआईटी या सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।
इस मामले में 24 फरवरी, 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सुसाइड नोट में चहल ने लिखा कि वे हाल ही में आईपीएस ग्रुप नाम के एक वॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। वहां लोगों ने निवेश पर बहुत ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच दिया। इस भरोसे में उन्होंने धीरे-धीरे बड़ी रकम लगा दी, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह पूरा मामला ठगी का था।
पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
