द इंडियन व्यू

नोवाक जोकोविच को बड़ा झटका, 79वीं रैंकिंग वाले डारियो प्रिजमिक ने इटैलियन ओपन से किया बाहर

नोवाक जोकोविच का इटैलियन ओपन सफर इस बार बेहद निराशाजनक अंदाज में खत्म हुआ। छह बार के चैंपियन जोकोविच को दुनिया के 79वें नंबर के खिलाड़ी डारियो प्रिजमिक ने शानदार वापसी करते हुए तीन सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर…

Ragwendra P Singh
May 9, 2026
2 min read
नोवाक जोकोविच को बड़ा झटका, 79वीं रैंकिंग वाले डारियो प्रिजमिक ने इटैलियन ओपन से किया बाहर

नोवाक जोकोविच का इटैलियन ओपन सफर इस बार बेहद निराशाजनक अंदाज में खत्म हुआ। छह बार के चैंपियन जोकोविच को दुनिया के 79वें नंबर के खिलाड़ी डारियो प्रिजमिक ने शानदार वापसी करते हुए तीन सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

20 वर्षीय क्रोएशियाई खिलाड़ी प्रिजमिक ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त खेल दिखाया और अगले दो सेट जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। खास बात यह रही कि रोम में यह पहली बार हुआ जब जोकोविच अपने शुरुआती मुकाबले में ही हार गए।

पहले सेट में जोकोविच पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए और सिर्फ 40 मिनट में सेट अपने नाम कर लिया। लेकिन दूसरे सेट से मुकाबले का रंग बदल गया। प्रिजमिक ने आक्रामक खेल अपनाते हुए लगातार दबाव बनाया, जबकि जोकोविच की सर्विस और शॉट्स की सटीकता कमजोर पड़ती गई। दूसरे सेट में युवा खिलाड़ी ने जोकोविच को 4-0 से पीछे धकेल दिया। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन लगातार गलतियां करते रहे और मुकाबला निर्णायक सेट तक पहुंच गया।

साभार : गूगल

तीसरे सेट में भी प्रिजमिक का आत्मविश्वास बरकरार रहा। उन्होंने शुरुआती मौके का फायदा उठाकर जोकोविच की सर्विस तोड़ी और फिर उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। जोकोविच पूरे सेट में एक भी ब्रेक प्वाइंट हासिल नहीं कर सके।

प्रिजमिक की यह किसी टॉप-10 खिलाड़ी पर दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने मैड्रिड मास्टर्स में बेन शेल्टन को हराया था। अब उनका सामना अगले दौर में उगो हम्बर्ट से होगा और वह पहली बार इस स्तर पर चौथे दौर में पहुंचने की कोशिश करेंगे। जोकोविच अब अपनी फिटनेस और फॉर्म पर ध्यान देते हुए आगामी फ्रेंच ओपन की तैयारी करेंगे, जहां उनकी नजर रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।