द इंडियन व्यू

नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को हराकर खिताबी दौड़ में बनाए रखी उम्मीदें

नई दिल्ली : ओस्लो में जारी नॉर्वे शतरंज 2026 के आठवें दौर में भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया। यह…

Ragwendra P Singh
June 3, 2026
1 min read
नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को हराकर खिताबी दौड़ में बनाए रखी उम्मीदें

नई दिल्ली : ओस्लो में जारी नॉर्वे शतरंज 2026 के आठवें दौर में भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया।

 

यह इस टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब प्रज्ञानानंद ने कार्लसन को मात दी है। इससे पहले भी उन्होंने चौथे दौर में कार्लसन को हराया था।

 

इस जीत के साथ प्रज्ञानानंद के अब 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में अब केवल दो दौर शेष हैं और भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान से सिर्फ दो अंक पीछे हैं।

 

अमेरिका के वेस्ली सो 14 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि फ्रांस के अलीरजा फिरोज़जा 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

 

वहीं ओपन वर्ग में भारत के दूसरे खिलाड़ी डी. गुकेश को इस दौर में अलीरजा फिरोज़जा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गुकेश फिलहाल 8 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं, जबकि कार्लसन उनसे केवल एक अंक आगे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।