नेशनल बैंक ओपन : विक्टोरिया एमबोको और नाओमी ओसाका फाइनल में
कनाडा की किशोरी विक्टोरिया एमबोको ने नौवीं वरीय एलेना रिबाकिना को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल कनाडा की एमबोको ने रिबाकिना को तीन सेट चले मैच में 1-6, 7-5, 7-6 से हराया।…
कनाडा की किशोरी विक्टोरिया एमबोको ने नौवीं वरीय एलेना रिबाकिना को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

कनाडा की एमबोको ने रिबाकिना को तीन सेट चले मैच में 1-6, 7-5, 7-6 से हराया। एमबोको ने तीसरे और निर्णायक सेट में एक मैच प्वाइंट बचाया और दो बार रिबाकिना की सर्विस तोड़कर सेट को टाईब्रेकर में खींचा, फिर जीत दर्ज की।
फाइनल में एमबोको जापान की नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में डेनमार्क की 16वीं वरीय क्लारा टॉसन को 6-2, 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
दुनिया की 85वें नंबर की खिलाड़ी एमबोको पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने के इरादे से खेलेगी और उनकी नजरें फाये उरबन (1969) और बियांका आंद्रीस्क्यू (2019) के बाद ओपन युग में घरेलू खिताब जीतने वाली कनाडा की तीसरी खिलाड़ी बनने पर टिकी होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
