नेशनल बैंक ओपन : रूस के खचानोव ने ज्वेरेव को हराकर फाइनल में जगह बनाई
शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर रूस के 11वें वरीय केरेन खचानोव ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। खचानोव ने ज्वेरेव को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर खिताबी…

शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर रूस के 11वें वरीय केरेन खचानोव ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। खचानोव ने ज्वेरेव को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

एटीपी टूर पर सात बार के विजेता खचानोव फाइनल में दूसरे वरीय टेलर फ्रिट्ज और चौथे वरीय बेन शेल्टन के बीच होने वाले ऑल अमेरिकी सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्चेरेव ने 2017 में खिताब जीता था और वह एटीपी टूर पर 24 खिताब जीत चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
