नेशंस कप शतरंज: मित्राभा गुहा शीर्ष पर, निहाल सरीन को सीधा प्रवेश
भारतीय ग्रैंडमास्टर मित्राभा गुहा ने क्षेत्रीय क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल कर नवंबर में आयोजित होने वाले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप के लिए भारतीय शतरंज टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम में निहाल सरीन भी शामिल…

भारतीय ग्रैंडमास्टर मित्राभा गुहा ने क्षेत्रीय क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल कर नवंबर में आयोजित होने वाले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप के लिए भारतीय शतरंज टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम में निहाल सरीन भी शामिल हैं, जिन्होंने चैंपियंस चेस टूर (सीसीटी) लीडरबोर्ड के माध्यम से सीधे प्रवेश हासिल किया है।

नेशंस कप की शतरंज प्रतियोगिता में 128 खिलाड़ी 6,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.7 करोड़ रुपये) के कुल पुरस्कार पूल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह प्रतियोगिता दो नवंबर से शुरू होगी और आठ नवंबर को प्लेऑफ फाइनल के साथ इसका समापन होगा। वहीं, ईस्पोर्ट्स नेशंस कप का आयोजन 29 नवंबर तक जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
