नेपोली के फॉरवर्ड जियाकोमो रास्पाडोरी अब एटलेटिको मैड्रिड का हिस्सा
स्पेन के फुटबॉल क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने इटली के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जियाकोमो रास्पाडोरी के साथ अनुबंध किया है जो नेपोली की तरफ से खेल रहे थे। उन्होंने अपना मेडिकल परीक्षण पास कर लिया और उन्होंने स्पेनिश टीम के साथ…

स्पेन के फुटबॉल क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने इटली के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जियाकोमो रास्पाडोरी के साथ अनुबंध किया है जो नेपोली की तरफ से खेल रहे थे। उन्होंने अपना मेडिकल परीक्षण पास कर लिया और उन्होंने स्पेनिश टीम के साथ पांच साल का अनुबंध किया है।

एटलेटिको ने कहा, ‘‘इटली का यह खिलाड़ी बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। वह अग्रिम पंक्ति के अलावा मध्य पंक्ति में खेल सकता है।’’ रास्पाडोरी ने 2022 में नेपोली के साथ करार किया और अपने पहले सत्र और 2024-25 में क्लब के साथ सीरी ए खिताब जीता।
उन्होंने नेपोली की तरफ से 109 मैच खेले और 18 गोल किए। उन्होंने 2021 में 21 साल की उम्र में इटली की सीनियर टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया और वह उस यूरोपीय चैंपियनशिप में खेले, जिसे इटली ने जीता। उन्होंने अभी तक इटली की तरफ से 40 मैच खेले हैं, जिनमें नौ गोल किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
