द इंडियन व्यू

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 के लिए किया क्वालीफाई

मौजूदा विश्व विजेता नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया चरण के बाद जारी नवीनतम स्टैंडिंग के अनुसार स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग 2025 फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है। © AFP दो…

Ragwendra P Singh
August 18, 2025
2 min read
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 के लिए किया क्वालीफाई

मौजूदा विश्व विजेता नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया चरण के बाद जारी नवीनतम स्टैंडिंग के अनुसार स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग 2025 फाइनल में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

© AFP

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सिलेसिया डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन इस वर्ष दो डायमंड लीग मैचों में 15 अंक हासिल करने के साथ वह 27 और 28 अगस्त को स्विट्जरलैंड में होने वाले ग्रैंड फाइनल के लिए पहले ही स्थान बना चुके हैं।

2025 डायमंड लीग चैंपियन का फैसला करने के लिए पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस सीजन में अपने दो डायमंड लीग मुकाबलों में 27 वर्षीय भारतीय एथलीट ने पेरिस चरण में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ जीत दर्ज की, जबकि दोहा में उन्होंने 90.23 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता था।

चोपड़ा और वेबर दोनों 15 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जबकि त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट तीन स्पर्धाओं में 17 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

2012 लंदन ओलंपिक चैंपियन वाल्कॉट सिलेसिया में 82.54 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और ब्राजील के लुईज मौरिसियो दा सिल्वा के भी ज्यूरिख में होने वाले ग्रैंड फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।