द इंडियन व्यू

नीतीश रेड्डी की गेंदबाजी में आया निखार, फिर भी सुधार की गुंजाइश मानते हैं ऑलराउंडर

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को हाल के समय में अपनी गेंदबाजी और रनअप पर किए गए काम का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने प्रभावशाली…

Ragwendra P Singh
June 14, 2026
3 min read
नीतीश रेड्डी की गेंदबाजी में आया निखार, फिर भी सुधार की गुंजाइश मानते हैं ऑलराउंडर

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को हाल के समय में अपनी गेंदबाजी और रनअप पर किए गए काम का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी की, लेकिन उनका मानना है कि इस विभाग में अभी भी उन्हें काफी सुधार करना बाकी है।

धर्मशाला में खेले गए बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के पहले वनडे मैच में रेड्डी ने दो विकेट हासिल किए। आईपीएल से पहले उन्होंने इंग्लैंड के कोच स्टीफन जोन्स के साथ अपनी गेंदबाजी पर विशेष काम किया था, जिसका असर अब उनकी गति और सटीकता में साफ दिखाई दे रहा है।

भारतीय टीम प्रबंधन 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए रेड्डी को भविष्य के प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में तैयार कर रहा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लगातार चोटों से जूझते रहे हैं, ऐसे में टीम उनके विकल्प के रूप में रेड्डी को विकसित करना चाहती है। उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर कभी सवाल नहीं उठे, लेकिन अब वह गेंद से भी प्रभाव छोड़ रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने आक्रामक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को शानदार यॉर्कर गेंद पर पवेलियन भेजा।

साभार : गूगल

यॉर्कर के इस्तेमाल को लेकर रेड्डी ने कहा कि वह इस गेंद का उपयोग आक्रमण और बचाव, दोनों परिस्थितियों में करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं यह कहना चाहूंगा कि मुझे इस तरह की स्थिति की उम्मीद थी। मुझे वनडे में इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन कम से कम टी20 जैसे आईपीएल और अन्य मैचों में तो इसकी उम्मीद थी ही, क्योंकि एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैं चार ओवर पूरे नहीं फेंक पाता था। कुछ मैचों में मैं दो ओवर ही कर पाता था, लेकिन कुछ मैच ऐसे भी होते थे जिनमें मुझे चार ओवर फेंकने पड़ते थे, इसलिए मैं खुद को तैयार कर रहा था।"

उन्होंने आगे कहा, "जब कप्तान मुझे गेंद सौंपता है तो मुझे बेखबर नहीं रहना चाहिए। मेरे पास स्पष्ट रणनीति होनी चाहिए। अगर मैचों में नियमित रूप से गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलता, तो कम से कम अभ्यास में अच्छी तैयारी जरूरी है, ताकि अवसर मिलने पर मैं पूरी तरह तैयार रहूं।"

रेड्डी ने स्वीकार किया कि उनकी गेंदबाजी में हाल के दिनों में गति और लेंथ के मामले में काफी सुधार हुआ है, लेकिन वह अभी भी खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अब यह समझ आ गया है कि मैं एक फ्रंट-ऑन गेंदबाज हूं और अपनी लेंथ पर लगातार काम कर रहा हूं।

इसके लिए मैं अपने रनअप में और अधिक गति लाना चाहता था। इसी वजह से मेरे गेंदबाजी एक्शन में थोड़ा बदलाव भी आया है। अब चीजें सही दिशा में जा रही हैं, लेकिन मुझे अभी और सुधार करने की जरूरत है। उम्मीद है कि आने वाले समय में मैं इन पहलुओं पर और बेहतर काम कर पाऊंगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।