द इंडियन व्यू

निहाल सरीन ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में अर्जुन एरिगैसी के अजेय अभियान को रोका

निहाल सरीन ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने रविवार को चौथे राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराकर उनके अजेय अभियान पर रोक लगा दी। जर्मन ग्रैंडमास्टर विन्सेंट केमर…

Ragwendra P Singh
August 11, 2025
2 min read
निहाल सरीन ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में अर्जुन एरिगैसी के अजेय अभियान को रोका

निहाल सरीन ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने रविवार को चौथे राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगैसी को हराकर उनके अजेय अभियान पर रोक लगा दी। जर्मन ग्रैंडमास्टर विन्सेंट केमर ने डच स्टार अनीश गिरि से ड्रॉ खेलते हुए चार मैचों की अजेय लय बरकरार रखी।

साभार : गूगल

अंकतालिका में उनकी बढ़त कायम है। टूर्नामेंट का यह तीसरा संस्करण है, जिसे भारत का सबसे मजबूत क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट माना जाता है। एमजीडी-1 से आयोजित इस टूर्नामेंट में मास्टर्स और चैलेंजर्स नाम से दो 10-खिलाड़ियों के राउंड-रॉबिन वर्ग शामिल हैं, जिसे नौ राउंड में 10 दिनों तक खेला जाएगा।

कुल एक करोड़ की इनामी राशि में मास्टर्स विजेता को 25 लाख रुपये, चैलेंजर्स विजेता को 7 लाख रुपये और 2026 मास्टर्स में सीधी जगह मिलेगी। टूर्नामेंट मास्टर्स विजेता को 2026 कैंडिडेट्स क्वालिफिकेशन के लिए 24.5 फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे।

निहाल की अर्जुन एरिगैसी पर जीत एक तनावपूर्ण और रणनीतिक मुकाबले के बाद आई, जिसकी शुरुआत रेती ओपनिंग से हुई थी, जहां अर्जुन ने अपने हमवतन के सेटअप की नकल की। शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे, जो फैंस को एक अनोखा लाइव अनुभव दे रहे थे। खेल धीमी गति से आगे बढ़ा और 15वीं चाल पर अर्जुन ने पहला मोहरा जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।